Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हर घंटे दो से तीन बार पावर कट बना हर रोज का संकट

दिन भर में 10 से 12 घंटे हो रही है बिजली की कटौती

Dhanbad : दिन भर में दर्जनों बार पावर कट गर्मी को असहनीय बना रहे हैं. भीषण गर्मी के बीच दिन में भी पीक ऑवर 11 से 5 बजे के बीच हर घंटे दो से तीन बार बिजली काटी जा रही है. रात को भी पावर कट लोगों को परेशान कर रहाहै. 16 जून को हीरापुर, सरायढेला, धैया सब स्टेशन से हर घंटे एक से तीन बार 10 मिनट से आधा घंटा तक बिजली काटी गई. अन्य सब स्टेशन से भी पावर सप्लाई की स्थिति ऐसी ही रही. इस बीच 15 जून से डीवीसी द्वारा लगभग 20 प्रतिशत बिजली कटौती से स्थिति और गंभीर हो गई है.

 डीवीसी ने शुरू की 20 प्रतिशत कटौती

डीवीसी धनबाद जिले को फिलहाल 170 से 180 मेगावाट बिजली उपलब्ध करा रहा है, जो लगभग 20 प्रतिशत कम है. आमतौर पर डीवीसी लगभग 220 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराता है. कांड्रा ग्रिड से भी लगभग 30 मेगावाट बिजली ही मिल पा रही है. आम तौर पर कांड्रा 40 से 50 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराता है. ऐसे में ज़िले की कुल मांग 270-280 मेगावाट के स्थान पर मात्र 200 से 210 मेगावाट बिजली ही मिल पा रही है.

 विशुनपुर में ट्रांसफॉर्मर जला

भीषण गर्मी के बीच ओवरलोड की वजह से 15 जून की रात विशुनपुर में ट्रांसफॉर्मर जल गया है. स्थानीय लोगों ने  जेबीवीएनएल के अधिकारियों को सूचना दे दी है. अधिकारियों ने रात तक ट्रांसफॉर्मर लगाने और चार्ज के बाद सुबह तक बिजली सेवा दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही