Search

 
 
 

धनबाद: तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में 20 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

 

ट्रांसफॉर्मर जल जाने से तीन सौ घरों में लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी रात

Maithan : चिरकुंडा क्षेत्र के तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में बुधवार23 अगस्त की शाम लगभग सात बजे बारिश व ठनका गिरने के कारण 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल गया, जिससे तीन सौ घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. लोगों को रातभर अंधेरे में गुजारना पड़ा. 24 अगस्त गुरुवार को लोगों ने कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता को जानकारी दी. लोगों ने अधिकारियों से दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने एवं बिजली आपूर्ति बहाल कराने का भी आग्रह किया. विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आमजनों की परेशानी को देखते हुए फिलहाल कंचनडीह से चलंत ट्रांसफॉर्मर मंगवा कर लगवाया. लगभग 20 घंटे के बाद गुरुवार दोपहर तीन बजे सभी तीन सौ घरों में बिजली बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही