Search

धनबाद : सफाई कर्मियों को बांटी पीपीई किट व अन्य जरूरी सामग्री

बेकारबांध के राजेंद्र सरोवर पार्क में नगर निगम का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम की ओर से रविवार 24 सितंबर की सुबह बेकारबांध स्थित राजेन्द्र सरोवर पार्क में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह में सभी वार्डों के सफाई कर्मियों के बीच पीपीई किट के साथ यूनिफॉर्म,ग्लव्स, बूट आदि का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू ने की. मौके पर नगर निगम के सभी सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेज, कनीय अभियंता आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिदिन स्वच्छता से संबंधित अलग-विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-dengue-patient-is-found-in-every-10-samples-tested/">धनबाद

: हर 10 सैंपल की जांच में मिल रहा डेंगू का एक मरीज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp