Search

 
 
 

धनबाद : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कुमारधुबी में निकली प्रभातफेरी

 
Maithon : सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाशपर्व पर सिख समाज के लोगों ने बुधवार को कुमारधुबी गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेर में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए. लोगों ने शबद कीर्तन कर वातावरण को गुरुमय कर दिया. हरजीत सिंह ने बताया कि प्रकाशपर्व पर 8 जनवरी से प्रभातफेरी निकाली जा रही है. प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालु शबद कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण कर वापस गुरुद्वारा पहुंचे. 19 जनवरी को गुरुद्वारा परिसर में अमृत संचार के साथ अखंड पाठ शुरू होगा. 21 जनवरी को चिरकुंडा के गुरुनानक मिशन स्कूल परिसर में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. पंजाब के रागी जत्था व प्रचारक गुरु वाणी का पाठकर संगत को निहाल करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-news-together-including-threat-to-kill-bccl-gm/">धनबाद

: बीसीसीएल के जीएम को जान मारने की धमकी समेत 3 खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही