Search

 
 
 

धनबाद: रेलवे में स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन निकाली गई प्रभात फेरी

 

 नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, डीआरएम ने शपथ दिलाई

Dhanbad : शनिवार 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा दिवस के पहले दिन हिल कालोनी स्थित रेलवे स्काउट गाइड से युवक-युवतियों के साथ रेलवे अधिकारियों ने प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी हिल कॉलोनी, रेलवे अस्पताल, रनिंग रूम, एसआरपी कार्यालय के रास्ते धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर पहुंची. वहां धनबाद रेल मंडल के डीआरएम केके सिन्हा ने रेल अधिकारियों व कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. उसके बाद धनबाद स्टेशन के प्रवेश द्वार के सामने जागरुकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक किया गया. रेलवे सूत्रों के अनुसार रविवार 17 सितंबर को स्वच्छ संवाद दिवस के दिन स्टेशनों पर सफाई होगी. फिर सेमिनार का आयोजन होगा व यात्रियों से फीडबैक लिया जाएगा. 18 व 19 सितंबर को स्वच्छ स्टेशन दिवस पर यात्रियों को सफाई को लेकर जागरूक किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही