Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: समर कैंप में कराया गया कराटे की कई तकनीक का व्यावहारिक अभ्यास

Dhanbad : पब्लिक स्कूल धनबाद में 29 मई से इंटरनेशनल शोतोकान कराटे-डू क्योकाई की सम्बद्ध इकाई बुशिकान कराटे डोजो का पांच दिवसीय समर कराटे कैंप प्रारम्भ हुआ. मुख्य प्रशिक्षक रंजीत केशरी की देख रेख में संचालित इस कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 65 कराटे खिलाडी भाग ले रहे हैं. कैंप के प्रथम दिन सोमवार को सभी प्रतिभागियों को कराटे की विभिन्न तकनीक का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया. जिसमें कीहोन के साथ फ्लाइंग किक जैसी तकनीक की ट्रेनिंग विशेष रूप से दी गई. कैम्प में संघ के वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट सूरज वर्मा, पवन बरनवाल, कपिल रवानी, जुली कुमारी, ममता पांडे, संदीप पासवान आदि मौजूद थे. अंत में फ्लाइंग किक स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष वर्ग में सौरव रवानी तथा महिला वर्ग में समृद्धि अव्वल घोषित हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही