Search

 
 
 

धनबाद : चिरागोड़ा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के नए अध्यक्ष बने प्रदीप कुमार सिंह

 
चिरागोड़ा रोड पर ठेले के कारण हो रही जाम की समस्या पर हुई चर्चा
Dhanbad : हरिमंदिर चीरागोडा चेंबर आफ़ कॉमर्स का वार्षिक अधिवेशन गुरुवार 24 अगस्त को सम्पन्न हुआ. बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर सदस्यों की सहमति बनने के बाद चुनाव कराया गया. चुनाव के बाद प्रदीप कुमार सिंह को अध्यक्ष, श्याम कुमार वर्मा महासचिव, राजेश कुमार गुप्ता सचिव और ब्रजेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. चिरागोड़ा चेंबर के नए अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हरिमंदिर चेंबर आफ़ कॉमर्स 2008 में स्थापित किया गया था. उन्होंने कहा कि चिरागोडा रोड पर ठेला लगने से जाम की विकराल समस्या पैदा हो रही है. इसके वैकल्पिक व्यवस्था पर काम किया जाएगा. बैठक में मकसूद अहमद, उमेश यादव, एटी मुखर्जी, तारकनाथ दास, जैदेव मित्रा, राहुल विकास साव, राजेश केशरी, विशाल केशरी, राजीव घोष, उदय कुशवाहा शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-workshop-on-general-safety-in-underground-mines-organized-at-jharia-division-of-tata-steel/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में भूमिगत खदानों में सामान्य सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही