Search

 
 
 

धनबाद:  बाघमारा प्रखंड में दम तोड़ रही प्रधानमंत्री आवास योजना

 
  Prem Kumar Katras :  कतरास (Katras) आवास विहीन लोगों को आवास मुहैया कराने की सरकार की योजना धरातल पर कितनी खरी उतरती है, इसकी बानगी देखना हो तो बाघमारा प्रखंड सबसे अच्छा उदाहरण है. यहां प्रधानमंत्री आवास योजना दम तोड़ रही है. प्रखंड की सभी 61 पंचायतों में आवास निर्माण का हाल काफ़ी बुरा है. संबंधित मुखिया एवं बीडीओ की अनुशंसा पर चिन्हित लाभुकों को योजना की राशि मुहैया कराने के बाद भी दिलचस्पी गायब है. लाभुक आवास योजना का पैसा लेकर हड़प रहे हैं. इसका असर वास्तविक लाभुकों पर भी पड़ रहा है. योजना की राशि लेकर निर्धारित अवधि में आवास पूरा नहीं करने वाले 51 लाभुकों के विरुद्ध नीलाम पत्र दायर करने की अनुशंसा बाघमारा बीडीओ ने उप विकास आयुक्त से की है.

   राशि लेकर नहीं किया निर्माण

जानकारी के अनुसार प्रखंड में करीब 827 प्रधानमंत्री आवास अधूरे पड़े हैं. नियमानुसार किस्त मिलने के छह माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर लेना है. परन्तु अधिकतर लाभुक योजना की प्रथम एवं द्वितीय किस्त (क्रमश : 40 हजार एवं 75 हजार ) लेने के 12 माह बाद भी आवास निर्माण नहीं कर सके हैं. आवास पूरा नहीं करने वाले लाभुकों को प्रखंड कार्यालय द्वारा तीन बार नोटिस दिया जा चुका है. हालांकि कुछ मामलों में लाभुकों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि रिश्वत नहीं देने के कारण उन्हें किस्त से वंचित रखा गया है .

    पीएम आवास योजना का उद्देश्य

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास की मांग एवं आपूर्ति के बीच बढ़ती खाई को पाटने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना की नींव रखी गई, जिसमें प्राइवेट डेवलपर्स की सहायता से झुग्गी झोपड़ियों का पुनर्वास करना, क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना के तहत गरीबों के लिए किफायती आवास को बढ़ावा देना, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की साझेदारी में घरों का निर्माण करना, व्यक्तिगत घर निर्माण के लिए सब्सिडी प्रदान करना है. लाभार्थी जिनके पास पक्का मकान न हो वह भी इसके पात्र हो सकते हैं.

    पंचायतों में लंबित पीएम आवास योजना

सिंगड़ा -52, माटीगढ़-50, तेलमोच्चो -45, पडूगोड़ा -41, लुती पहाड़ी -38, कांड्रा -29, तेतुलिया -29, दरीदा -28 ,बौआकोला दक्षिण -26, फाटामहुल -26, बेहराकुदर -25, मंदरा -25, तारगा -25, जमुआटांड -21, दलूडीह-19, छतरूटांड -18, खानुडीह -17, बांगड़ा -16, बौआकोला उत्तर -16, रेंगुनी -16, डुमरा उत्तर -15, डुमरा दक्षिण -15, कपुरिया -14 शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही