Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रधानखंता क्रिकेट टीम ने परसबनिया को 7 विकेट से हराया

Sindri : सुभाष स्पोर्टिंग क्लब सिंदरी में छः दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार 28 मई को हो गया. इस अवसर पर फाइनल मैच के विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट में दोनों टीमों को मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी ने कप प्रदान किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि फाइनल मैच में उपविजेता बनने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए. उन्हें एक और बढ़िया मौका मिला है. फाइनल मैच में प्रधानखंता की क्रिकेट टीम ने परसबनिया टीम को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की. परसबनिया टीम के कप्तान आलोक कुमार की कप्तानी में टीम ने पहली पारी में बैटिंग कर 64 रन बनाये. प्रधानखंता की टीम ने कप्तान सचिन की कप्तानी में पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 65 रन बनाकर जीत दर्ज की. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संतलाल प्रमाणिक, मुकेश महतो, कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, इंद्रमोहन सिंह, मोहित मिश्रा, नकुल सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही