Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने चिरकुंडा में निकाला शांति मार्च

Maithon : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की चिरकुंडा इकाई ने 11 जून रविवार को चिरकुंडा में शांति मार्च निकाला. भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत निकाला गया यह मार्च ब्रह्माकुमारी सेंटर से निकल कर चिरकुंडा नगर परिषद, शहीद चौक, चिरकुंडा बाजार, तालडांगा, नेहरू रोड होते हुए वापस ब्रह्माकुमारी सेंटर पहुंचा. इसके पूर्व शांति मार्च को विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, झामुमो नेता अशोक मंडल, राजद नेत्री सुनीता सिंह, बिट्टू मिश्रा,  डॉ ओम नारायण,  डॉ संगीता रानी, डॉ मानसी,  सेंटर संचालिका अर्चना बहन और पिंकी बहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मार्च का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, मेडिटेशन व खेल के प्रति जागरूक करना था. मार्च में युवा प्रभाग के राष्ट्रीय समिति के सदस्य बीके शुभ्रो एवं चिरकुंडा सेंटर के बीके जीतेंद्र, अजय,  योगेन्द्र,  मुकेश पांडेय, रघुपति आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही