Search

 
 
 

धनबाद : प्रज्वला महिला समिति ने की घायल वृद्ध महिला की मदद

 

Katras : दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत सिजुआ क्षेत्र के प्रज्वला महिला समिति सदस्यों ने मंगलवार 18 जुलाई को झरिया पोद्दार पाड़ा निवासी एक असहाय वृद्ध महिला की आवश्यक इलाज के साथ आर्थिक मदद की. मालूम हो कि सड़क दुर्घटना में नमिता लहेरी नामक महिला के दोनों हाथों की हड्डी फ्रैक्चर हो गयी थी और शरीर में गंभीर चोट लगी थी. समिति अध्यक्ष काकुली रॉय एवं समिति के सदस्य उक्त वृद्ध महिला को हड्डी के स्पेशलिस्ट डाक्टर के पास ले गए और हाथों में प्लास्टर एवं ड्रेसिंग कराया. इसके अलावा उन्हें दवा, फल देकर आर्थिक मदद भी की गई. मौके पर समिति की सुनीता सिंह, अपर्णा दास, सीमा जायसवाल, अर्पणा चौधरी  एवं अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-janata-darbar-divyang-pleads-for-ration-card-before-deputy-commissioner/">धनबाद

: जनता दरबार में दिव्यांग ने उपायुक्त के समक्ष लगाई राशन कार्ड की गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही