Sindri :सिंदरी (Sindri) सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में रविवार 28 अगस्त को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 419 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का समापन कर सुखमणि साहब का पाठ किया गया. लोकल जत्थों द्वारा कीर्तन दरबार सजाया गया. गुरुद्वारा के ग्रंथी बलवीर सिंह द्वारा सभी लोगों की सुख शांति के लिए अरदास की गई. इसके बाद गुरु का लंगर परोसा गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर लंगर छका. निर्माणाधीन हर्ल में कार्यरत पेटी कांट्रेक्टर एलएंडटी एवं शिल्पी कंपनी के सिख श्रद्धालुओं ने भी प्रकाश पर्व में अपना सहयोग दिया. मौके पर हरभजन कौर, देवेंद्र कौर, जसपाल कौर, मनजीत कौर, परमजीत कौर, गुरदीप कौर, रानी कौर, हरजीत कौर, कुलवंत कौर, गुरमेज सिंह, जोरबीर सिंह, गुरचरण सिंह नागी, गुरचरण सिंह पदम, रंजीत सिंह, गुरनाम सिंह, कालू, अमरीक सिंह, मोहन सिंह, ओंकार सिंह, सतविंदर सिंह, हरेंद्र सिंह, जगदीश्वर सिह, जोगिंदर सिंह, कुलबीर सिंह, दलबीर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, मनजीत सिंह उप्पल, हरविंदर सिंह, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह तेजू आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: सिंदरी गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया
Last Updated: Aug 28, 2022 12:00 AM (IST)