Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी गुरूद्वारा में मना श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

 
हजूरी रागी की गुरूवाणी व शबद कीर्तन में शामिल हुए सैंकड़ों श्रद्धालु
Maithon : सिखों के धर्म ग्रंथ श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व का 419वां दिवस शनिवार 16 सितंबर को कुमारधुबी गुरूद्वारा सिंह सभा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर विशेष दीवान का आयोजन हुआ. सुबह सहज पाठ की समाप्ति की गई. इसके बाद कुमारधुबी गुरूद्वारा के हजूरी रागी भाई हरदीप सिंह व भाई मनप्रीत सिंह द्वारा गुरूबाणी एवं शबद कीर्तन गायी व सुनायी गई. स्त्री सभा के सदस्यों ने भी शबद कीर्तन किये. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच लंगर वितरण किया गया. [caption id="attachment_760543" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/GURUBANI-MAHILA-SRADHALU-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> गुरूवाणी व शबद कीर्तन सुनते श्रद्धालु[/caption] भाई हरदीप सिंह ने बताया कि कुमारधुबी गुरूद्वारा सहित पूरे विश्व में सिख समाज के लोगों द्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. प्रकाश पर्व मनाने का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब हमलोग श्री गुरू ग्रन्थ साहिब में लिखे उपदेशों को अपने जीवन में ढाल कर उन पर चलने का प्रयास करेंगे. प्रकाश पर्व के सफल आयोजन में स्त्री सभा, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित सभी सिख संगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-youth-from-baghmara-missing-since-friday-night-family-worried/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शुक्रवार रात से बाघमारा का युवक लापता, परिजन परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही