Search

 
 
 

धनबाद : मजदूरों के लिए अंतिम दम तक लड़ते रहे प्रकाश पात्रा- अरूप चटर्जी

 
Nirsa : मासस और बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने सोमवार 10 अक्टूबर को सिंहपुर गांव में प्रकाश पात्रा की पुण्यतिथि मनाई. निरसा के पूर्व विधायक और यूनियन के महामंत्री अरूप चटर्जी ने लाल झंडा फहराकर दिवंगत पात्रा को श्रद्धांजलि दी. अरूप चटर्जी ने कहा कि प्रकाश पात्रा पार्टी और यूनियन के सच्चे सिपाही थे. उन्होंने बैजना कोलियरी में कई संघर्षों का नेतृत्व किया. मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी. प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करते थे. संगठन को मजबूती प्रदान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. श्रद्धांजलि देने वालों में आगम राम, टूटू मुखर्जी, उनके पुत्न राहुल पात्ना, कार्तिक दत्ता, माधव राय, उत्तम कर, भक्तिपद मोदी,  तापस चटर्जी, झूठन हरिजन, मोहम्मद अख्तर अंसारी, जान मोहम्मद सहित सैकड़ों ग्रामीण व मजदूर शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-your-government-will-make-the-program-successful-at-your-door-jmm-ashok-mandal/">धनबाद

: आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाएगा झामुमो : अशोक मंडल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही