Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रमुख व पंसस ने दिया धरना

 
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और कर्मियों की मनमानी के खिलाफ सोमवार को प्रमुख संगीता महतो के नेतृत्व में पंसस ने प्रखंड कार्यालय के मेन गेट पर धरना दिया. प्रमुख संगीता महतो ने कहा कि प्रखंड में अबुआ आवास योजना के लाभुकों सूची में भारी गड़बड़ी हुई है. पंचायतों में ग्रामसभा कर प्राथमिकता के आधार पर लाभुकों सूची बनाई गई थी. लेकिन मुखिया की अनुशंसा पर भेजी गई सूची में हेराफेरी की गई है. जब इसकी जानकारी लेने लाभुक प्रखंड कार्यालय पहुंचे, तो कंप्यूटर ऑपरेटर मो. जमाल ने एक बुजुर्ग महिला लाभुक के साथ दुर्व्यवहार किया. प्रखंड कार्यालय में इससे पहले भी लाभुकों के साथ दुर्व्यवहार होता रहा है. प्रशासन को गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई और योग्य लोगों को योजना का लाभ मिले इसकी गारंटी देनी होगी. इसके बाद प्रखंड प्रमुख लाभुकों को लेकर निरसा थाना पहुंचीं और आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर जमाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. लाभुक फणि दास, बुजुर्ग महिला व अन्य लाभुकों ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-takes-out-public-protest-rally-in-topchanchi-to-protest-against-hemants-arrest-2-news-including/">धनबाद

: हेमंत की गिरफ्तारी विरोध में झामुमो ने तोपचांची में निकाली जनाक्रोश रैली समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही