Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कलशयात्रा के साथ त्रिमूर्ति मंदिर विनोदनगर में प्राण प्रतिष्ठा समाराह शुरू

Dhanbad : हीरापुर के विनोदनगर स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में शिवलिंग का प्राणप्रतिष्ठा समरोह 23 जनवरी को भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ. कलशयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर विनोदनगर, आंबेडकर नगर, बटखरा ऑफिस होते हुए पंपू तालाब पहुंची. वहां मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर महिलाएं विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचीं. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम प्रसिद्ध सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को वेदी पूजन व अधिवास होगा. 25 जनवरी को बाबा भोलेनाथ व नंदी का नगर भ्रमण कराने के बाद अनुष्ठान होंगे. 26 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन, 27 जनवरी को हवन के बाद कन्या पूजन होगा. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष राम प्रसिद्ध सिंह सहित सचिव सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, वीरेंद्र प्रसाद छोटू, पवन कुमार, विनोद तिवारी, विकास रंजन, सोनू वर्णवाल, प्रभात कांति सिन्हा आदि जुटे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-plotting-to-close-central-karkend-movie-ranjit/">धनबाद

: सेंट्रल करकेंद मवि को बंद करने की साजिश रच रहा बीसीसीएल- रंजीत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही