Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा के पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू, निकली भव्य कलशयात्रा

 
Katras/Baghmara : बाघमारा हाई स्कूल के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान व शिव मंदिर में  प्राण प्रतिष्ठा समारोह 27 जून को भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ. सुबह में मंदिर परिसर से निकली कलशयात्रा में शामिल 251 महिलाएं व कन्याएं माथे पर कलश लेकर माटीगढ़ में जमुनिया नदी पहुंचीं. वहां मंत्रोच्चरण के बीच कलश में जलभरकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची. युवकों की टोली हाथों में पताका लिए बाजे-गाजे के साथ जयकारा लगाते चल रही थी. इसके बाद पंडितों ने यज्ञ मंडप में वेदी पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, महास्नान व अन्य अनुष्ठान संपन्न कराए. मुख्य यजमान की भूमिका बैजनाथ यादव ने निभाई. तय कार्यक्रम के अनुसार, 3 दिनों तक विभिन्न अनुष्ठान होंगे. चौथे दिन 30 जून को महाभंडारा के साथ समारोह का समापन होगा. सदस्यों ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 से 11 बजे तक वेदी पूजन के बाद विग्रहों का प्राण प्रतिष्ठा पूजन होगा. इस दौरान संगीतमय रामचरित मानस का अखंडपाठ भी चलेगा. अगले दिन गुरुवार को हवन व पूर्णाहुति के बाद रात्रि में जागरण का कार्यक्रम होगा. 30 जून शुक्रवार को दोपहर में महाभंडारा में भक्तों के बीच भोग का वितरण किया जाएगा. कलशयात्रा में शिवकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, मधुर सिंह, अमर सिंह, मनोरंजन सिंह, गुड्डू यादव, अशोक यादव, अरविंद ठाकुर, शिवशंकर मुखिया, गणेश शर्मा, मुरली यादव, हेमलाल यादव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-water-electricity-crisis-in-ccwo-colony-people-surrounded-the-area-manager/">धनबाद

: सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी में पानी-बिजली संकट, लोगों ने एरिया मैनेजर का किया घेराव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही