Search

धनबाद : बरोरा में कलशयात्रा के साथ शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

Katras/Baghmara : बाघमारा के बरोरा माथाबांध स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 12 को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. मंदिर परिसर से कलशयात्रा सुबह करीब 8 बजे मंदिर निकाली. 251 कन्याएं व महिलाएं माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए माथाबांध तालाब पहुंचीं. वहां पुरोहित के मंत्राच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया. गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची. यश्र मंडप में वरुण पूजन के बाद पंचाङ्ग पूजन समेत विविध अनुष्ठान शुरू हुए. आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार 13 जून मंगलवार को वेदी पूजन, मुर्ति पूजन कर विग्रहों को नगर भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद अधिवास समेत अन्य अनुष्ठान और शाम में संध्या आरती होगी. बुधवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन, आरती के पश्चात  ब्राह्मण भोजन व भंडारा के साथ समरोह का समापन होगा. आयोजन में मुख्य यजमान बजरंगी चौहान, भोला चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विनोद चौहान महेंद्र चौहान, सिकंदर चौहान, पप्पू चौहान, मुकद्दर चौहान, प्रकाश चौहान, कारू चौहान आदि का सक्रिय सहयोग है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-youth-found-in-room-in-babudih-fear-of-murder/">धनबाद

: बाबूडीह में कमरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp