Maithon : चिरकुंडा-पंचेत रोड नंबर 3 चढ़ाई के पास आनंदमयी मां तारा चंडी मंदिर में 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह 24 मई को भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ. कलशयात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध होकर मंदिर प्रांगण से निकलीं. चिरकुंडा नीचे बाजार होते हुए बराकर नदी घाट पहुंची और विधि-विधान से कलश में जल भरकर जयकारा लगाते हुए वापस मंदिर पहुंचीं. इसके बाद पुरोहितों ने मंदिर में माता का अभिषेक, बोधन, अधिवास, प्राण प्रतिष्ठा, चक्षुदान, षोडशो प्रचार पूजा, देवी प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक, महारुद्र जाप, महामृत्युंजय जाप समेत अन्य अनुष्ठान कराए. मंदिर के प्रमुख आनंदो गोराई ने बताया कि गुरुवार को देवी की षोडशो प्रचार पूजा, महारुद्र, महाकाल व विष्णु जाप किया जाएगा. कलशयात्रा के वापसी के दौरान मानव सेवा परिवार नारायणी परिवार की ओर से मंदिर में भक्तों को ठंडा शरबत पिलाया गया. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य पूजारी जयदेव चटर्जी, अजीत सिंह, छोटे लाल साहू, किशोर साव, संजय शर्मा, असीम गोराई, राजू बर्मन, गीरधारीलाल गोराई, संजय गोराई, सुरेश प्रसाद, आशीष गोराई आदि जुटे हुए हैं. मौके पर मंजू अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रंजू शुक्ला, बबीता गढ़यान, सीमा अग्रवाल, संतोष मिश्रा, निरंजन दा, विजय आर्यन, मटरू अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, नंदलाल रावत, अनमोल शुक्ला आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-should-not-hide-their-diseases-tell-them-openly-to-the-doctor/">धनबाद
: महिलाएं अपनी बीमारियां छुपाएं नहीं, डॉक्टर से खुलकर बताएं [wpse_comments_template]
धनबाद : चिरकुंडा के मां तारा चंडी मंदिर में कलशयात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
Leave a Comment