Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जुनकुंदर कॉलोनी शिव-हनुमान मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले के चिरकुंडा की जुनकुंदर प्रोजेक्ट कॉलोनी स्थित शिव-हनुमान मंदिर में 25 मई को 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ. सुबह में मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 551 महिलाएं व किशोरियां शामिल हुईं. कलशयात्रा बाबूडंगाल, लायकडीह, डुमरकुंडा, चिरकुंडा शहीद चौक होते हुए बराकर नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर महिलाएं जयकारा लगाते हुए वापास मंदिर पहुंची. शोभायात्रा में सबसे आगे निशान लिए युवा चल रहे थे. इसके पीछे वाहन पर सवार कथा व्यास वृंदावन से आईं देवी शिखा चतुर्वेदी, रथ पर आचार्य मधुसूदन तिवारी व उपाचार्य छोटेलाल तिवारी थे. देवी शिखा चतुर्वेदेी अगले 5 दिनों तक रोजाना शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक रामकथा सुनाएंगी. इधर, शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जुनकुंदर सब्जी मंडी व तीन नंबर स्थित रामभरोसा धाम में मानव सेवा परिवार व नारायणी परिवार की ओर से शरबत की व्यवस्था थी. मौके पर यजमान प्रकाश नोनियां, सुरेश रजक, संजय मिश्रा, अमर महतो, श्रवण ठाकुर, अमरपाल ठाकुर, नागेश्वर रजक, धनंजय शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, अमन सिंह, शिवरतन प्रसाद, धीरज सिंह, रिंटू पाठक, मुखिया रंजीत पासवान, शफीर खान, भोला चौहान, गुड्डू सिंह, दीपक सिंह, सुमित सिंह, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-electricity-load-increasing-department-set-up-camp-at-bank-mod-chamber-office/">धनबाद

: बिजली लोड बढ़ाने विभाग ने बैंक मोड़ चैंबर कार्यालय में लगाया कैंप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही