Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कलशयात्रा के साथ हनुमान-शिव मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Gomoh : तोपचांची (Topchanchi)">https://lagatar.in/dhanbad-if-you-want-to-go-to-government-hospital-take-water-bottle-and-fan-from-home/">(Topchanchi)

प्रखंड के पावापुर गांव में स्थित हनुमान-शिव मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ 18 मई को भव्य कलशयात्रा से हुआ. मंदिर से सुबह में गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकली, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. माथे पर कलश लिए महिलाएं नंगे पांव जयकारा लगाते चल रही थीं. कलशयात्रा 4 किलोमीटर की दूरी तय कर तोपचांची झील पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 351 महिलाओं ने कलश में जलकर उठाया और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस यज्ञ मंडप पहुंची. वहां बनारस से आए आचार्य शंकर शरण शास्त्री, अयोध्या के पंडित सुशील पांडे, श्रवण पांडे, मुकेश पांडे व शुभम पांडे ने विधिवत पूजन कर कलश स्थापना कराई. आयोजन को सफल बनाने में  पंचायत के मुखिया जीतेंद्र पांडे, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हीरामन नायक  वीरेंद्र प्रसाद महतो, महेंद्र प्रसाद महतो, रामलाल महतो, नंदलाल महतो, संजय कुमार, दीपक कुमार पांडे, आनंद कुमार, जिप सदस्य बाघमारा बानी देवी, आजसू के सदानंद महतो, जदयू के दीप नारायण सिंह, अर्जुन राजभर, चुरामन महतो आदि सहयोग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-took-out-the-copper-wire-from-the-transformer-power-failure-of-the-colony/">धनबाद

: ट्रांसफॉर्मर से तांबा तार निकाल ले गए चोर, कॉलोनी की बिजली गुल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही