Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रयास इंडिया ने मनाया दीपावली उत्सव, बच्चों ने दिखाये हुनर

Baliapur : बलियापुर (Baliapur) बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थान प्रयास इंडिया में शुक्रवार 21 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि बीआईटी सिंदरी के 2021 बैच के पूर्व छात्र राजीव राजहंस थे. उत्सव में संस्था से जुड़े स्वयंसेवक और बच्चे मौजूद थे. इस अवसर पर दीया पेंटिंग, सजावट, रंगोली और ग्रीटिंग कार्ड बनाने सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये गए. उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को बाहर लाना व उन्हें दीपावली का महत्व समझाना था. मुख्य अतिथि ने बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया और कहा कि हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस तरह उन्होंने तमाम मुसीबतों के बावजूद सत्य का साथ नहीं छोड़ा और अंततः विजय हासिल की. अंत में बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयास इंडिया के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-increased-demand-for-lakshmi-ganesh-made-from-the-soil-of-river-ganga-on-diwali/">धनबाद

: दीपावली पर गंगा नदी की मिट्टी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की बढ़ी डिमांड [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही