Search

 
 
 

धनबाद: पीके रॉय कॉलेज में अमीन कोर्स की पढ़ाई के लिए तैयारी शुरू

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में इसी सत्र से अमीन (अमानत कोर्स) कोर्स की पढ़ाई शुरू  कराने के लिए लेकर कॉलेज प्रशासन ने कमर कस ली है. अमीन कोर्स का प्रस्ताव, सिलेबस आदि तैयार करने के लिए कॉलेज में बैठक हुई. प्राचार्य डॉ बीके सिन्हा ने बताया कि तीन-चार दिन के अंदर प्रस्ताव और सिलेबस विश्वविद्यालय को सौंप दिया जाएगा. बैठक में निर्णय लिया गया है कि अमीन कोर्स में विद्यार्थियों को तकनीकी दृष्टि से कुशल बनाने के लिए पांच में तीन प्रैक्टिकल पेपर रखे जाएं. पहले वर्ष डिप्लोमा की पढ़ाई की कराई जाएगी, जिसमें 30 सीटें होंगी.

  शिक्षकों के पद सृजन में पेच

बता दें कि राज्य के विश्वविद्यालयों में अमीन का कोर्स शुरू करने की बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कह चुके हैं. कोर्स शुरू करने के लिए राज्य सरकार से मंजूरी मिल चुकी है.  बावजूद शिक्षकों के पद सृजन का पेच फंसा हुआ है. उच्च शिक्षा निदेशक के पत्र के बाद बीबीएमकेयू ने कॉलेज प्राचार्यों से पद सृजन के साथ कोर्स संचालन का विस्तृत प्रस्ताव मांगा था. पीके राय कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीके सिन्हा के अनुसार एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए 2 सहायक प्रोफेसर और एक टेक्नीशियन के पद का सृजन होना है. जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girls-presented-a-beautiful-dance-on-karam-songs/">धनबाद

: छात्राओं ने करम गीतों पर मनमोहक नृत्य की दी प्रस्तुति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही