Dhanbad : सीबीएसई 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है. दोनों परीक्षाएं 5 अप्रैल तक चलेंगी. प्रशासन ने जिले के सभी 21 सेंटरों पर 100 मीटर की परिधि में 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है. एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी ने 14 फरवरी को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया. एसडीओ ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए विधि व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है. परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के अगल-बगल अनावश्यक भीड़, मटरगश्ती, लाउडस्पीकर बजाने व अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलने, कदाचार से संबंधित किसी प्रकार की वस्तु का उपयोग करने आदि पर प्रतिबंध रहेगा.
: ढुल्लू महतो के प्रति प्रशासन की नीति के विरोध में प्रदर्शन 16 को [wpse_comments_template]
जिले में ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर, डीएवी मुनिडीह, डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई, डीएवी कुसुंडा, लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर धनबाद, डीपीएस कार्मिक नगर, डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल बानियाहिर, धनबाद पब्लिक स्कूल भुईंफोड़ मंदिर के निकट व हीरक ब्रांच, सरस्वती शिशु मंदिर श्यामदीह कतरास, श्रीमती गिनिया देवी मॉडर्न स्कूल चिरकुंडा, सरस्वती विद्या मंदिर श्रमिक नगर भूली, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड़, जीजीसीटी सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल नवाडीह, सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल बरवाअड्डा, द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर, मोंटफोर्ट एकेडमी तोपचांची, केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 धनबाद, केंद्रीय विद्यालय मैथन व जवाहर नवोदय विद्यालय मैथन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-demonstration-on-16th-against-the-administrations-policy-towards-dhullu-mahato/">धनबाद: ढुल्लू महतो के प्रति प्रशासन की नीति के विरोध में प्रदर्शन 16 को [wpse_comments_template]
Leave a Comment