Search

 
 
 

धनबादः वोटिंग के बाद मतगणना की तैयारी, आरओ ने प्रत्याशियों संग की बैठक

अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बताया कि बैठक में ऑब्जर्वर की उपस्थिति में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी बड़ी गड़बड़ी की आधिकारिक शिकायत सामने नहीं आई है.
 

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है. मतगणना 27 फरवरी को होनी है. रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, धनबाद के परिसर में समीक्षा बैठक की. बैठक में मेयर पद के उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि व विभिन्न वार्डों के पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे.


कई प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों ने मतदान के दौरान बूथ स्तर पर आई तकनीकी व व्यवस्थागत दिक्कतों को रखा. अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से नोट कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बताया कि बैठक में ऑब्जर्वर की उपस्थिति में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी बड़ी गड़बड़ी की आधिकारिक शिकायत सामने नहीं आई है.


उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 27 फरवरी को मतगणना होगी. वहीं, वार्ड 18 की प्रत्याशी पुष्पा कुमारी ने कहा कि मतदान के दौरान कुछ समस्याएं सामने आई थीं जिन पर अधिकारियों ने सुधार का भरोसा दिया है. वार्ड 20 की प्रत्याशी नीतू सिंह ने भी जनता के समर्थन पर भरोसा जताया. अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने कहा कि मतगणना पूरी पारदर्शिता व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही