Search

 
 
 

धनबाद: बीबीएमकेयू के नये भवन में शिफ्टिंग की तैयारी शुरू, कमेटी बनी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के भेलाटांड़ के नव निर्मित कैंपस में शिफ्टिंग के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है. अध्यक्ष डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा को बनाया गया है. कमेटी में को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेवारी सीसीडीसी डॉ अशोक कुमार माजी को सौंपी गई है. अन्य सदस्यों में डीन साइंस डॉ जेएन सिंह, डीन सोशल साइंस डॉ पुष्पा कुमारी, डीन ह्यूमानिटीज डॉ रीता कुमारी, डीन कॉमर्स एसके चोपड़ा और विकास-ऑफिसर इंचार्ज आरपी सिंह शामिल हैं. सभी को पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज और एकेडमिक ब्लॉक वन टू में चल रहे विभिन्न पीजी डिपार्टमेंट को नए बिल्डिंग में शिफ्ट कराने का कार्य सौंपा गया है.

  रिव्यू व हैंडओवर प्रक्रिया के लिए भी कमेटी

नए भवन के रिव्यू और हैंड ओवर प्रक्रिया पूरा कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर कमेटी के अध्यक्ष भी डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा होंगे. सदस्य के रूप में सीसीडीसी डॉ अशोक कुमार माजी, विकास-ऑफिसर इंचार्ज आरपी सिंह, फाइनेंस ऑफिसर डॉ मुनमुन शरण और आमंत्रित सदस्य के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर सह पूर्व सीसीडीसी डॉ डीके गिरि को शामिल किया गया है. कमेटी नए परिसर में एडमिनिस्ट्रेटिव व एकेडमिक बिल्डिंग, सेंट्रल लाइब्रेरी, एग्जामिनेशन ब्लॉक, वीसी बंगला सहित अन्य निर्माण कार्य की गतिविधि का रिव्यू करेगी और बिल्डिंग के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कराएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-campus-placement-at-balliapur-institute-of-technology/">धनबाद:

बलियापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कैंपस प्लेसमेंट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही