Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारी पूरी

 

 मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा, निकलेंगी झांकियां

Jharia: झरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने तैयारी की जा रही है. 6 सितंबर बुधवार की मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण का जन्म दिन परंपरागत व उल्लास के साथ मनाया जाएगा. श्री श्री मां मंगला चंडी सेवा समिति ने सोमवार 28 अगस्त को चार नंबर स्थित प्रांगण में प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता व मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले 51 साल से मंदिर परिसर में जन्माष्टमी होती आ रहा थी. लेकिन कोरोना काल में जन्माष्टमी पर्व भी प्रभावित हुआ. हालांकि अब फिर स्थानीय युवाओं ने पर्व धूमधाम से मनाने का जिम्मा उठाया है. माँ मंगला चंडी मंदिर परिसर में 6 एवं 7 सितंबर को भव्य समारोह होगा. आयोजन कमिटी के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पूरे मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा. विभिन्न तरह की झांकिया बनाई जाएंगी.  पुरुलिया के कलाकारों द्वारा झांकी प्रस्तुत की जाएगी, जो आकर्षण का केंद्र होगी. श्रद्धालु जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. प्रेस वार्ता में आयोजन कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज सिंह,  सचिव विवेक अग्रवाल ( मिन्की ),  कोषाध्यक्ष विकास सिंह,  राजेश सिंह, सह सचिव सोनू सिंह,  सत्यदेव पांडे, गणेश बहादुर सिंह, राम विलास रवानी, सर्जुन विश्वकर्मा, शत्रुघ्न सिंह, दिलीप सिंह,  बबलू चंद्रवंशी, राहुल वर्मा,  सन्नी सिंह,  मोनू सिंह,  अभिषेक सिंह, सिद्धार्थ वर्मा, रोहित साव,  पिंटू वर्मा,  सोनू वर्मा,  मोहित सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही