Search

धनबाद : बीबीएमकेयू शिक्षक संघ के चुनाव की तैयारी, 26 जुलाई को कार्यकारिणी की बैठक

महासचिव ने सदस्यों को भेजा पत्र, 2020 से लंबित है बीबीएमकेटीयू का चुनाव   Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (बीबीएमकेयूटीए) ने सांगठनिक चुनाव की तारीख तय करने के लिए कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार 26 जुलाई को बुलाई है. इस संबंध में बीबीएमकेयूटीए के महासचिव डॉ हिमांशु शेखर चौधरी ने कार्यकारिणी समिति सदस्यों को बैठक में भाग लेने के लिए चुनाव की तिथि, मतदान केंद्र तय करने समेत अन्य मुद्दों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए पत्र लिखा है. बीबीएमकेयू के धनबाद-बोकारो स्थित अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षक मतदान में भाग लेकर पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे. बीबीएमकेटीयू का चुनाव वर्ष 2020 से लंबित है. बीबीएमकेयू वर्ष 2017 में अलग विश्वविद्यालय बना. शिक्षक संघ का पहला चुनाव फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (फूटाज) की देखरेख में जनवरी 2018 में हुआ था. कोरोना महामारी और बार-बार कुलपति के बदले जाने से बीबीएमकेयूटीए का चुनाव समय पर नहीं हो सका. पहले चुनाव में विश्वविद्यालय के शिक्षक दो खेमे में बंट गए. डॉ. हिमांशु शेखर चौधरी और डॉ. बीएन सिंह महासचिव पद पर आसीन थे. खेमेबाजी में अलग-अलग दो एसोसिएशन का गठन किया गया. उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के अधीन रहे 10 अंगीभूत कॉलेजों को लेकर अलग से बीबीएमकेयू बनाया गया. अलग विश्वविद्यालय बनते समय डॉ. बीएन सिंह विनोबा भावे विश्वविद्यालय के महासचिव पद पर भी आसीन थे. हालांकि पांच साल में बीबीएमकेयूटीए की राजनीतिक स्थिति बदल गयी है. अब दोनों विरोधी डॉ. हिमांशु शेखर चौधरी और डॉ. बीएन सिंह ने शिक्षकों के हित में आपसी कटुता दूर कर एकजुट होकर सांगठनिक चुनाव कराने का फैसला लिया है. विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ शिक्षक ने बताया कि डॉ. चौधरी और डॉ. सिंह के बीच एकता होना विश्वविद्यालय के शिक्षकों के हित में है. इसका फायदा शिक्षकों को मिलेगा. शिक्षक अपने नियमों और शर्तों पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे. हालांकि विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग समेत राज्य के कई विश्वविद्यालयों में शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव होने वाला है. इन सभी में बीबीएमकेयू का चुनाव इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि यह विश्वविद्यालय निकट भविष्य में फूटाज चुनाव की मेजबानी करने जा रहा है. फूटाज महासचिव डॉ. राजकुमार ने हाल ही में धनबाद का दौरा किया था और डॉ. हिमांशु शेखर चौधरी से चुनाव पर चर्चा की थी. यह भी पढ़ें: झरिया:">https://lagatar.in/jharia-class-ix-student-commits-suicide/">झरिया:

नौवीं क्लास की छात्रा ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//