Search

 
 
 

धनबाद : बीमार और लाचार मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य योजना से जोड़ने की है तैयारी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग वैसे बीमार और लाचार मरीजों की खोज में जुट गया है, जो अपने घर से अस्पताल अथवा सरकारी कार्यालय नहीं जा सकते हैं. अब ऐसे लोगों की पहचान कर उन्‍हें विभिन्न सरकारी सामाजिक एवं स्वास्थ्य योजना से जोड़ा जाएगा. इस काम के लिए सहिया घर घर जाकर बीमार और लाचार मरीजों की पहचान करेंगी. विभागीय निर्देश के अनुसार टीबी, कुष्ठ रोग से ग्रस्त मरीज और दिव्यांग जनों की पहचान कर मुख्यालय को सूचना दी जाएगी. सिविल सर्जन डॉक्‍टर आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिया है. सभी अपने अपने इलाके में ऐसे बीमार और लाचार मरीजों की पहचान करने में सहयोग करेंगे. मालूम हो कि धनबाद में कुल 2231 सहिया हैं. इन सभी को इस काम में लगाया जा रहा है. साहिया रेखा देवी ने बताया कि फिलहाल पहले से चल रहे अभियान के तहत हर घर जाकर ओआरएस, मलेरिया की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-500-cyclists-to-participate-in-marwari-yuva-manchs-cyclothon/">धनबाद:

मारवाड़ी युवा मंच के साइक्लोथॉन में शामिल होंगे 500 साइकिल यात्री [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही