Search

 
 
 

धनबाद : नक्सलियों की मांद में बेखौफ मतदान की तैयारी शुरू

 

एसएसपी ने नक्सल प्रभावित टुंडी के मनियाडीह, पलमा व नवादा का बाइक से किया भ्रमण

Tundi : धनबाद जिला पुलिस-प्रशासन ने नक्सलियों की मांद में बेखौफ मतदान की कवायद शुरू कर दी है. एसएसपी एचपी जनार्दन ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ गोविंदपुर से सड़क मार्ग होकर बाइक से टुंडी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मनियाडीह, पलमा और नवादा गांव पहुंचे. सरकारी स्कूलों के बूथों का निरीक्षण किया. शिक्षक, प्राचार्य और छात्रों से मिले. बच्चों के बीच एसएसपी ने किताब-कॉपी और खेल सामग्री बांटी. आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों लोकसभा चुनाव के दिन बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की. कहा कि इसमें किसी को कोई परेशानी होगी. सड़क से लेकर गांव व बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. जिला पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के भी अधिकारी व जवान रहेंगे. मतदान के दौरान उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. एसएसपी ने ग्रामीणों से यह भी कहा कि अफवाह से बचें और किसी के बहकावे में न आएं. एसएसपी ने नक्सल गतिविधियों के बारे में भी सुरक्षा बलों से जानकारी ली और पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए. मौके पर टुंडी थानेदार असीम कमल टोपनो, मनियाडीह के सहायक अवर निरीक्षक राजू मांझी, गोविन्दपुर थानेदार रविकांत कुमार समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-should-take-benefit-of-pm-vishwakarma-yojana-pn-singh/">धनबाद

: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लें युवा- पीएन सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही