Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस की तैयारी शुरू

Nirsa: निरसा (Nirsa)  निरसा के पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी के 23 वें शहादत दिवस की सफलता को लेकर मासस ने पूरी ताकत झोंक दी है. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि शहादत दिवस पर हजारों की संख्या में लोग रैली की शक्ल में शहादत स्थल देवली पहुंचेंगे व अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देंगे. देवली के समारोह में निरसा विधानसभा क्षेत्र के अलावा गोविंदपुर, बलियापुर, सिंदरी, धनबाद, टुंडी, तोपचांची, गोमो, कतरास, बाघमारा, चास, बोकारो, रामगढ़ व हजारीबाग से भी भारी संख्या में लोग आएंगे. पार्टी के सक्रिय सदस्य व कार्यकर्ता शहादत दिवस समारोह की सफलता के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान  चला रहे हैं. कार्यकर्ता हर जगह बैठक कर लोगों से देवली चलने की अपील कर रहे हैं. समारोह में पूर्व विधायक आनंद महतो, बगोदर विधायक विनोद सिंह आदि नेता व गणमान्य लोग शिरकत करेंगे. बताते चलें कि 14 अप्रैल 2000 को धनबाद से निरसा लौटने के क्रम में विधायक गुरूदास चटर्जी को गोविंदपुर थाना अंतर्गत जीटी रोड देवली के समक्ष कोयला माफियाओं ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही