Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डिगवाडीह में गणेश महोत्सव की तैयारी जोरों पर, बन रहा भव्य पंडाल

Advertisement
Advertisement
लाल किला के रूप में पंडाल व चंद्रयान 3 की आकृति रहेगी आकर्षण का केंद्र
Jharia : गणेश महोत्सव के लिए पूरे कोयलांचलन में प्रसिद्ध डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान में 35वां वार्षिक गणेश महोत्सव की तैयारियां ज़ोरों पर है. पश्चिम बंगाल के हावड़ा व अन्य शहरों से आए कारीगर पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. पूजा कमेटी के सदस्य दिनेश यादव ने बताया कि गणेशोत्सव 19 सितम्बर से शुरू होगा.  इस बार का पंडाल दिल्ली का लाल किला के रूप में दिखेगा. वहीं पंडाल के अंदर चंद्रयान 3 को दर्शाया जाएगा. गणेश महोत्सव में लगने वाले मेला में शांति स्थापित करने के लिए 150 सदस्यों की टीम बनाई गई है. यह मेला 15 दिनों तक चलेगा. पूजा और मेला देखने के लिए झरखंड के अलावा, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बंगाल से भी पुराने भक्तों का ताता लगा रहता है. पूजा कमिटी में मुख्य रूप से अध्यक्ष एमके ठाकुर, उत्सव राम, दिनेश यादव, अवध बिहारी राम, गोगा पांडेय, पंकज साह, रमेश गुप्ता, विकास मंडल सहित मेला संचालक पवन प्रजापति शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-topchanchi-husband-in-custody/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : तोपचांची में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हिरासत में पति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही