Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गुरुदास चटर्जी शहादत दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर

Nirsa : शहीद गुरुदास चटर्जी का 22वां शहादत दिवस दिवस 14 अप्रैल को मनाया जाएगा. तैयारी जोरों पर चल रही है. समारोह को सफल बनाने के लिए मासस व बिहार कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 10 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान यूनियन नेता व कार्यकर्ताओं ने राजा कोलियरी ओसीपी में जाकर मजदूरों से संपर्क किया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में देवली शहीद सहित पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. मजदूरों को संबोधित करते हुए लालू ओझा ने कहा कि गुरुदास चटर्जी गरीबों, मजलूमों व मजदूरों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए. जिस दिन उनकी हत्या हुई उस दिन भी वे मजदूरों के हक में आवाज बुलंद कर धनबाद से निरसा लौट रहे थे. उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. जनसंपर्क अभियान में कुंजबिहारी मिश्रा, रामदेव चौरसिया, बापीन धोष, जीतू सिंह, हरिवंश पांडे आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही