Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, 6 सुपर जोन व 21 जोन में सुरक्षा घेरा

डीसी ने बताया कि धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र को 6 सुपर जोन में विभाजित किया गया है. प्रत्येक सुपर जोन में एक-एक डीएसपी के नेतृत्व में 25 पुलिस पदाधिकारी राइट कंट्रोल गियर व वाटर कैनन के साथ तैनात रहेंगे.
Advertisement
Advertisement

23 फरवरी को 1019 बूथों पर होगा मतदान


Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. शनिवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने पत्रकार वार्ता में सुरक्षा, मतदान प्रक्रिया व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी. उन्होंने लोगों से 23 फरवरी को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की.

 

डीसी ने बताया कि धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र को 6 सुपर जोन में विभाजित किया गया है. प्रत्येक सुपर जोन में एक-एक डीएसपी के नेतृत्व में 25 पुलिस पदाधिकारी राइट कंट्रोल गियर व वाटर कैनन के साथ तैनात रहेंगे. इसके अतिरिक्त पूरे जिले को 21 अन्य जोन में बांटा गया है. हर जोन में एक पुलिस इंस्पेक्टर के साथ 10 पुलिस पदाधिकारी मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतपेटियां रिसीविंग सेंटर तक पहुंचने तक लगातार भ्रमणशील रहेंगे.


उन्होंने कहा कि अतिसंवेदनशील बूथों पर चार-चार पुलिसकर्मी, संवेदनशील बूथों पर तीन-तीन व सामान्य बूथों पर दो पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे. बूथ से लेकर रिसीविंग सेंटर तक सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है. जिले में 24 फरवरी की सुबह 7 बजे तक ड्राई डे घोषित किया गया है.

 

1019 बूथों पर 9.36 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट

 

डीसी ने बताया कि कुल 1019 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. धनबाद नगर निगम के 8,99,841 व चिरकुंडा नगर परिषद के 36,976 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. धनबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए 29, जबकि 55 वार्ड पार्षद पद के लिए 447 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं, चिरकुंडा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 13 व 21 वार्ड पार्षद पद के लिए 83 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. कुल मिलाकर 572 प्रत्याशी मैदान में हैं.

 

सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान

 

23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. शाम 5 बजे तक लाइन में खड़े सभी मतदाताओं को टोकन देकर मतदान का अवसर दिया जाएगा. 22 फरवरी को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से चुनाव सामग्री डिस्पैच की जाएगी. चुनाव कार्य में 6000 से अधिक मतदानकर्मी लगाए गए हैं. करीब 350 बड़े व 300 छोटे वाहनों का उपयोग किया जाएगा. झरिया में 128, धनबाद में 18 और 23 रिजर्व सहित कुल 228 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे.

 

4000 जवान तैनात, 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मतदान के दिन 4000 से अधिक पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहेंगे. चिरकुंडा, झरिया, धनबाद व कतरास क्षेत्र में संसाधनों से लैस QRT वाटर कैनन के साथ तैनात रहेगी. जिले में 23 ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं. कहीं से भी सूचना मिलने पर पुलिस मात्र 5 मिनट में मौके पर पहुंचेगी. धनबाद न्यायालय के समीप मुख्य नियंत्रण कक्ष के साथ कतरास, झरिया व चिरकुंडा में भी कंट्रोल रूम कार्यरत रहेंगे. लोग 0326-2311860 नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही