Search

 
 
 

धनबाद:  रामनवमी की तैयारी शुरू, शहर में दिखेंगे अखाड़ा दलों के करतब

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर में रामनवमी की तैयारी शुरू हो गई है. 30 मार्च को रामनवमी है. इस अवसर पर अखाड़ा जुलूस निकालने की तैयारी में शहर की विभिन्न समितियां जुट गई हैं. समितियां अखाड़ा जुलूस को भव्य बनाने में जुटी हुई हैं. रामनवमी के अवसर पर 30 मार्च को हीरापुर हरि मंदिर व पुराना बाजार में भव्य अखाड़ा जुलूस निकालने की तैयारी है. लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. अखाड़ा के जरिये लोग करतब दिखाएंगे. बैंक मोड़, हीरापुर, हटिया सहित अन्य जगहों पर भी अखाड़ा जुलूस का स्वागत किया जाएगा. हीरापुर हरि मंदिर : हीरापुर हरि मंदिर में एक दर्जन से ज्यादा अखाड़ा दल करतब दिखाएंगे. यहां हीरापुर व्यवसाय समिति द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. हरि मंदिर के बीचो-बीच अखाड़ा खेलने के लिए विशाल स्टेज बनाया जाएगा, जहां खिलाड़ी अपने अस्त्र-शस्त्र के साथ हैरतअंगेज कारनामे दिखाएंगे. इसके पूर्व हटिया स्थित महावीर मंदिर में बजरंग बली को पताका चढ़ाकर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस हरि मंदिर परिसर पहुंचेगा, जहां झांकियां निकाली जाएंगी. पुराना बाजार : पुराना बाजार में मनईटांड़ कुमारपट्टी, मटकुरिया, धोवाटांड़ धनसार सहित अन्य अलग-अलग जगहों में एक दर्जन से अधिक अखाड़ा दल हिस्सा लेंगे. पुराना बाजार पानी टंकी के पास मुख्य समारोह का आयोजन होगा. पुराना बाजार में बैंक मोड़ सहित आसपास के अखाड़ा दलों का जुटान होता है. पुलिस लाइन : पुलिस लाइन में प्रताप क्लब की ओर से आयोजित अखाड़ा में आसपास के विभिन्न ग्रुप के खिलाड़ी शामिल होंगे. पुलिस लाइन मेन गेट के पास सड़क की दूसरी ओर अखाड़ा खेलने के लिए स्टेज बनाया जाएगा, जहां प्रताप अखाड़ा दल के खिलाड़ियों के साथ विभिन्न दलों के खिलाडी करतब दिखाएंगे.

    करतब में शामिल होंगे कई अखाड़ा दल

श्री वीर कुंवर सिंह अखाड़ा पुराना बाजार, वीर बर्बरिक शक्ति दल मारवाड़ी मोहल्ला पुराना बाजार, श्री श्री महाशक्ति दल रतनजी रोड पुराना बाजार, प्रताप दल पुलिस लाइन, प्रताप दल दरी मोहल्ला पुराना बाजार, हीरापुर व्यवसाय समिति हरि मंदिर, श्रीराम सेवादल भिस्तीपाड़ा, श्री श्री भवानी महाशक्ति दल मनाइटांड़, श्री शंकर महावीर दल अखाड़ा मनईटांड़, श्री शंकर अखाड़ा दल बरमसिया, श्री शंकर  महावीर दल अखाड़ा मनईटांड़, न्यू नवयुवक दल समिति कतरास रोड मटकुरिया, श्री श्री शिव शंकर अखाड़ा समिति मटकुरिया आदि अखाड़ा दल अपने करतब दिखाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही