Search

धनबाद: टाटा सिजुआ में संतोषी पूजा महोत्सव की तैयारी जोरों पर

Katras :  कतरास (Katras) सिजुआ स्थित टाटा-सिजुआ 1 नंबर कॉलोनी में श्री श्री संतोषी पूजा महोत्सव मनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. इस अवसर पर अगले रविवार 5  मार्च को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस मौक़े पर ख्याति प्राप्त गायिका शहनाज अख्तर भजन प्रस्तुत करेंगी. पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां पिछले 43 वर्षों से संतोषी माता की पूजा का महोत्सव मनाया जा रहा है. सदस्यों ने बताया कि इस महोत्सव के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है. महोत्सव 2 से 6 मार्च तक चलेगा. प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा, दूसरे दिन पूजा अर्चना व भक्ति जागरण, चौथे दिन भव्य भक्ति जागरण एवं अंतिम दिन प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम तय हैं. मौक़े पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव सुरेन्द्र नोनियां, महामंत्री मनोज प्रसाद, गंगा हरी, मनोहर पांडेय आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp