Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू के स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर, 23 को शाम में आएंगे राज्यपाल

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय  (बीबीएमकेयू), धनबाद का छठवां स्थापना दिवस समारोह 23 मार्च को मनाया जाएगा. समारोह की तैयारी को लेकर 15 मार्च को विवि में कुलपति प्रो. शुकदेव भोई की अध्यक्षता में बैठक हुई. कुलपति ने बताया कि राज्यपाल दोपहर 3.30 बजे बीबीएमकेयू के नए कैंपस में पहुंचेंगे. सबसे पहले नए कैंपस में बने गेट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद एकेडमिक ब्लॉक और अन्य भवनों को उद्घाटन करेंगे.

सिदो-कान्हू विवि में कार्यक्रम की वजह से बदला समय

कुलपति ने बताया कि पहले राजभवन से राज्यपाल का कार्यक्रम सुबह  11.30 बजे तय किया गया था. लेकिन उसी दिन सिदो-कान्हूं विवि में कार्यक्रम की वजह से समय में बदलाव किया गया है. प्रतिवर्ष होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया है. इसके लिए अब अलग से कार्यक्रम तय किया जाएगा. बैठक में आयोजन से लेकर संचालन तक के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया. बैठक में विवि के अधिकारी समेत अन्य कॉलेजों के प्राचार्य, डीन व विभागाध्यक्ष मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sarhul-festival-celebrated-with-pomp-in-laxmipur-of-gomo/">धनबाद

: गोमो के लक्ष्मीपुर में धूमधाम से मना सरहुल उत्सव  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही