Search

 
 
 

धनबाद: झमाडा का अस्तित्व समाप्त करने की तैयारी शुरू, डीसी ने दिये कई निर्देश

 
Dhanbad: झमाडा का अस्तित्व जल्द ही समाप्त हो जायेगा. जिला प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. नगर निगम में झमाडा कर्मियों के समायोजन को लेकर बुधवार को डीसी संदीप सिंह ने अपने कार्यालय में नगर निगम व झमाडा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीसी ने झमाडा के कर्मचारियों का नगर निगम में समायोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-homi-bhabha-cancer-hospital-in-mohali-amrita-hospital-in-faridabad/">पीएम

मोदी ने मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल, फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया
झमाडा सचिव से पूछा गया कि कितना मानवबल होने से कार्य सुचारु रुप से चल सकता है. वर्तमान में कितने कर्मचारी हैं एवं अगले एक वर्ष में कितने सेवानिवृत्त होंगे. इसकी विस्तृत रिपोर्ट 2 माह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा. ज्ञात हो कि नगर विकास एवं आवास विभाग के आदेश पर डीसी ने पहल की है. झमाडा की लगातार गिरती अव्यवस्था को देखते हुए विभाग ने समायोजन का आदेश दिया था. हालांकि झमाडा के अधिकारी इस फैसले पर दुखी हैं. अभी वे इस विषय में कुछ नहीं बोल रहे हैं. बैठक में नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, उप नगर आयुक्त गिरिडीह, झमाडा के महाप्रबंधक, झमाडा के तकनीकी सदस्य इंद्रेश शुक्ला और सचिव कंचन कुमारी भदौलिया शामिल थी. इसे भी पढ़ें– निलंबित">https://lagatar.in/pe-will-be-filed-against-suspended-engineer-chief-rash-behari-singh/">निलंबित

अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के खिलाफ होगा पीई दर्ज, सीएम हेमंत ने दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही