Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आजसू सुप्रीमो के दौरे को सफल बनाने की तैयारी शुरू

Dhanbad : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो 17 जून को धनबाद आएंगे. उनके दौरे को सफल बनाने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है. जिलाध्यक्ष मंटू महतो के लोयाबाद के एकड़ा स्थित आवासीय कार्यालय में 9 मई को कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष जीतू पासवान अध्यक्षता में हुई, जिसमें सुदेश महतो के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई. जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से दूसरे दलों के बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता आजसू का दामन थामेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिए दिशा-निर्देश दिए. दौरे को लेकर 14 मई को पार्टी की जिला कमेटी की बैठक धनबाद में होगी. बैठक मे राजेश गुप्ता, कुल्लू चौधरी, रतिलाल महतो, बिरेन्द्र निषाद, दिलिप सिंह, सुदामा पासवान, प्रेम महतो, पवन शर्मा, राहुल हाजरा, सुरेश सिंह, मो. इजराइल अंसारी, राजेश चौधरी, भोलू यादव, मीना सिंह, विनोद पासवान, राजू रवानी, बालकिशुन भुईयां, जीतेन्द्र पासवान आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rajkamal-vidya-mandir-among-girls-kids-garden-became-champion-among-boys/">धनबाद

: लड़कियों में राजकमल विद्या मंदिर, लड़कों में किड्स गार्डन बना चैंपियन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही