Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : योजना तैयार कर विकास कार्यों को समय पर पूरा करें- डीसी

Dhanbad : धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर 2 जनवरी को समाहरणालय में विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. वृद्धाश्रम, वर्किंग विमेन हॉस्टल, बाल सुधार गृह निर्माण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली. कहा कि उक्त कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए पहले योजना तैयार करें और उसी के कार्य शुरू कराएं. डीसी ने बलियापुर में विकसित किए जा रहे स्टेडियम की प्रगति की भी जानकारी ली. जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम की बाउंड्री वॉल बनकर तैयार है. चेंजिंग रूम के लिए फाउंडेशन तैयार हो गया है. गैलरी निर्माण और भूमि समतल करने का काम शुरू करना है. स्टेडियम के ऊपर से हाइटेंशन वायर गुजर रहा है. उसे हटाना जरूरी है. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-wrong-values-of-parents-affect-children-vijay-kaushal/">धनबाद

: माता-पिता के गलत संस्कार बच्चों को प्रभावित करते हैं : विजय कौशल जी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही