Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अपनी क्षमता के अनुरूप करें परीक्षा की तैयारी : विधायक

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एग्जाम वारियर्स के लिए आयोजित "परीक्षा पर चर्चा 2023" कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के कई निजी व सरकारी स्कूलों में किया गया. विधायक राज सिन्हा ने सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में स्कूली बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा को लाइव सुना. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उन्होंने स्कूली बच्चों को परीक्षा से संबंधित कई टिप्स दिए. उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के उद्देश्य स्कूली बच्चों से साझा किया. कहा कि अपनी क्षमता का आकलन करें व  उसी अनुरूप अपनी तैयारी को अंजाम दें. बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में "परीक्षा पर चर्चा"  का आयोजन किया गया. यहां प्रधानाध्यापिका अंजुला गुप्ता और वरीय शिक्षक दिलीप कुमार कर्ण के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया. कार्यक्रम के समापन के बाद उन्होंने बच्चों को परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्त रहने के तरीके बताए. इस अवसर पर स्कूल के दर्जनों बच्चों के अलावा शिक्षक भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही