Search

 
 
 

धनबाद : संजीव सिंह को रांची रिम्स ले जाने की तैयारी, अस्पताल प्रबंधन ने चुप्पी साधी

 

एसएनएमएमसीएच परिसर में घंटों डटी रही पुलिस की गाड़ियां, पत्नी रागिनी भी पहुंची

Dhanbad : एसएनएमएमसीएच में विगत 11 जुलाई से भर्ती झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को 22 जुलाई शनिवार की देर शाम रांची रिम्स ले जाने की कवायद तेज हो गई है. हालांकि इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से इंकार कर रहा है. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम एसएनएमएमसीएच परिसर में जिला पुलिस की गाड़ियां कई घंटों तक डटी रही. विधायक की पत्नी व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी अस्पताल पहुंची व संजीव सिंह का हालचाल जाना. संजीव सिंह विगत 11 जुलाई को अपने सेल में बैठे बैठे जमीन पर गिर पड़े थे. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें  एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. हालांकि लगातार इलाज के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था. उन्हें पेशाब भी नहीं हो रहा है. उनकी हालत देख डॉकटरो की टीम ने पिछले दिन ही उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया था. लेकिन विधायक की पत्नी व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह धनबाद के निजी अस्पताल में इलाज कराने की मांग पर अड़ी हुई हैं. इस मामले पर विधायक की पत्नी न्यायालय में भी याचिका दायर कर चुकी है. हालांकि न्यायालय का अब तक फैसला नहीं आया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही