Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रस्तुति संसार को व स्तुति भगवान को रिझाने के लिए करते हैं: आचार्य राजेन्द्र

Jharia : झरिया (Jharia) श्री श्याम मंदिर झरिया धाम में भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार 21 मार्च को वृंदावन से पधारे आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने कहा कि स्तुति और प्रस्तुति में अंतर है. प्रस्तुति हम संसार को रिझाने के लिए करते हैं. मीरा, कबीर, सूरदास केवल परमात्मा को रिझाने के लिए स्तुति करते थे. उन्होंने कहा कि ध्यान रहे प्रस्तुति से केवल संसार का मन मोह सकते हैं, परमात्मा का नहीं. जैसे कि सती ने सीता जी का वेश बना कर प्रभु का मन मोहना चाहा तो प्रभु जी राम उनका भाव समझ कर मुस्कुरा दिए. जगन्नाथ को केवल स्तुति से ही मना सकते हैं, बाकी जगत को मनाने के लिए दिखावा ही काफी है. तीसरे दिन की कथा में सती चरित्र, धुव्र चरित्र का वर्णन किया गया. झरिया धाम की पावन धरती पर श्याम भक्तों ने इस अमृत कथा का रसपान किया. श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा 365 दिन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रितेश अग्रवाल,बीरू संगाहाई,अमित चोख नी ,दिनेश गोयनका,सूरज चोख़ नी,अंकित शर्मा,नरेश अग्रवाल,मनोज सनवातिया,विवेक सिंघल, मधु सूदन लॉयाल्का,दिनेश शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने अपना योगदान दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही