Search

 
 
 

धनबाद : आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आजसू छात्र संघ के बीबीएमकेयू अध्यक्ष विशाल महतो ने अपने 25 वें जन्मदिन पर विश्व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गुरुनानक कॉलेज में 25 फलदार पौधे लगाए. इस अवसर पर विशाल ने बताया कि वह अपने हर जन्मदिन पर पौधे लगाते हैं और अपने साथियों से भी पौधरोपण कराते हैं. मौके पर लॉ कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अभी वर्षा ऋतु चल रही है. इस मौसम में ज्यादा-से-ज्यादा पौधे लगाए जाएं तो वह पर्यावरण के लिए अच्छा होगा. बताया कि छात्र संघ पूरे सावन में जिले के विभिन्न कॉलेजों में पौधरोपण अभियान चलाएगा. मौके पर छात्र नेता सह उप-मुखिया विकास कुमार, विवेक महतो, विक्की कुमार, अमित महतो, सचिन दास, करण कुमार, राहुल कुमार, सचिन महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही