अल्पसंख्यकों तक शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधा पहुंचाना होगी प्राथमिकता
Dhanbad : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी गुरुवार 15 जून को धनबाद पहुंचे. वह भारत जोड़ो सम्मेलन की शुरुआत करने के लिए यहां आए हैं. गांधी सेवा सदन में उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार धनबाद पहुंचे हैं. उनका सबसे पहला काम होगा धनबाद में अल्पसंख्यकों की स्थिति को जानना और उसमें सुधार के लिए काम करना. भारत जोड़ो सम्मेलन के जरिये अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. इस मौके पर धनबाद महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शाहिदा कमर ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है. शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर भी ठीक नहीं है. उसमें अभी बहुत काम करने की जरूरत है. उन्होंने अंसारी से कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग बदलाव के लिए आपकी तरफ देख रहा है. जरूरी है कि उनके कल्याण के लिए उचित कदम उठाए जाएं. इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शाहिदा कमर, 20 सूत्री उपाध्यक्ष ब्रजेंद सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment