Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: खोरठा गीतकार विनय तिवारी के घर पहुंची संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement

मीट टू आर्टिस्ट प्रोग्राम के तहत रोवाम तोपचांची में हुआ जानी-मानी हस्तियों का संगम

Topchachi :संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा, उमाकांत गुंडेचा, छऊ गुरु तपन पटनायक, संजय चौधरी, नंदलाल नायक व दर्जनों जानी-मानी हस्तियां शुक्रवार 30 जून को झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार व गीतकार विनय तिवारी के तोपचांची रोवाम स्थित घर पहुंची. पारंपरिक झारखंडी गीत-संगीत एवं पुष्प गुच्छ के साथ उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर रोवाम में एक सांस्कृतिक-साहित्यिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें खोरठा के कलाकार पंकज दुबे, विनय तिवारी, मनोज देहाती, ध्रुव चौबे, घनश्याम महतो आदि ने लोक गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर संगीत नाटक एकेडमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा को देव कुमार द्वारा लिखित पुस्तक " मैं हूं झारखंड " पुस्तक भेंट की गई.  डॉ पुरेचा ने कहा कि खोरठा भाषा के विकास के लिए संगीत नाटक अकादमी हर संभव प्रयास करेगी. उन्होंने खोरठा भाषा-भाषी कलाकारों के विकास के लिए अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में स्थान सुनिश्चित कराने का आश्वासन भी दिया. कार्यक्रम का संचालन खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सी डब्लू सी के चेयरमैन उत्तम मुखर्जी ने किया. मौके पर समाजसेवी, हरि प्रसाद तिवारी, अमूल्य रतन तिवारी ,कृष्ण कुमार तिवारी,ज्ञानचंद्र तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, राजीव तिवारी,  केदार सिंह, पंचानान गोप ,  गोविंद मांझी,  राजू सिंह, विनोद पाठक,  बुलु देवी, स्वाति तिवारी, स्वेता तिवारी,  खोरठा फिल्म्स के प्रियतम कुमार पप्पू,  रूपेश तिवारी, राजरंजन तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी, पप्पू खान,  श्रेया सुमन आदि मौजूद थे. संगीत नाटक एकेडमी, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बोकारो सेक्टर 2 में कलोत्सव कार्यक्रम के तहत मीट टू आर्टिस्ट प्रोग्राम में ये सभी हस्तियां खोरठा साहित्यकार के घर पहुंची थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही