Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चैम्बर के अध्यक्ष ने मंत्री से लगाई गुहार- गया पुल अंडरपास निर्माण में करें पहल

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गया पुल अंडरपास के निर्माण में रेलवे द्वारा लगाई गई अड़चन से धनबाद के व्यवसायी काफी नाराज हैं. उनका मानना है कि गया पुल पर जाम बहुत बड़ी समस्या है. इसका सीधा असर व्यवसाय पर भी पड़ता है. जाम से निजात पाने के लिए अंडरपास के निर्माण में रेलवे की ना-नुकुर से व्यवसायियों में रोष और झुंझलाहट है. बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने इस समस्या पर धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. उन्होंने मंत्री से इस समस्या के समाधान में पहल करने की मांग की है. मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा गया. श्री सुरोलिया ने कहा कि धनबाद में गया पुल के नीचे काफी दिनों से नया अंडर पास प्रस्तावित था.  अंडरपास बन जाता तो धनबाद की जनता को जाम की समस्या से निजात मिलती.  पिछली कई सरकारों के कार्यकाल में अंडर पास नहीं बन सका. चेंबर नेता सुरोलिया ने मंत्री बन्ना गुप्ता को याद दिलाया कि उन्हीं के निर्देश पर धनबाद के उपायुक्त ने इस मामले में दिलचस्पी दिखाई. अंडर पास बनने की उम्मीद जग चुकी थी. रेलवे का प्लान तैयार करनेवाली कंपनी राइट्स ने ही गया पुल अंडरपास का खाका तैयार किया. परंतु रेलवे ने अस्वीकार कर लौटा दिया. इससे राइट्स जैसी संस्था की विश्वसनीयता भी प्रभावित हुई है. उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए अंडरपास में आई रुकावट को दूर कर शीघ्र इस दिशा में काम शुरू कराने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-vedanta-will-give-jobs-to-sindri-college-students/">धनबाद:

सिंदरी कॉलेज के स्टूडेंट्स को नौकरी देगा वेदांता [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही