Search

 
 
 

धनबाद: प्राथमिक शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

 

सभी समस्याओं का हल करने के लिए हैं कृतसंकल्प : भूतनाथ रजवार

Dhanbad : प्राथमिक शिक्षक संघ की धनबाद शाखा ने शनिवार 16 सितंबर को अजंता पाड़ा,  हीरापुर स्थित शिक्षक सदन में सेवा निवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया. समारोह में गायत्री गोस्वामी, सुमन कुमारी श्रीवास्तव, सनोवर कहक्शां, आरती कुमारी, मुकूल चन्द्र रोहिदास, लोकेश घोषाल, गुलाम अहमद जावेद, राजेंद्र रजक, शिवनन्दन पाठक, विजय झा, परितोष घोषाल, सुशील तिवारी, नकूल मंडल, नारायण मंडल सहित 85 रिटायर्ड शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि भूतनाथ रजवार ने कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षकों की कई लंबित समस्याओं का समाधान हुआ है. ग्रेड-3,6,7 की प्रोन्नति देना उनकी पहली प्राथमिकता है. साथ ही अन्य सभी समस्याओं को हल करने के लिए वह कृतसंकल्प हैं. समारोह की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष नीलकंठ मंडल ने की. मंच का संचालन एस एन लाल त्यागी ने किया. अतिथियों का स्वागत व सचिवीय प्रतिवेदन प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद ने पेश किया. समारोह में विशिष्ट अतिथि क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू,  तोपचांची प्रखंडशिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद मोदी, मंजू तिवारी, सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन बासुदेव गोस्वामी ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही