Search

 
 
 

धनबाद : प्राथमिक शिक्षकों ने दी जिला मुख्यालय पर धरना की चेतावनी

 

बैठक में समस्याओं पर की चर्चा, विभाग से की सुलझाने की मांग

Dhanbad : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार 27 अगस्त को  जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में गोल्फ ग्राउंड में हुई. समस्याओं पर ने कहा कि शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल पर सरप्लस शिक्षकों की सूची त्रुटिपूर्ण है. इसके अनुसार स्थानांतरण करने पर कई विद्यालय शिक्षक विहीन हो जाएंगे. उन्होंने विभागीय गलती का खामियाजा उपस्थिति व वेतन कटौती व वेतन बंद करने के फरमान के रूप में भुगतने का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने हिंदी विद्यापीठ देवघर से साहित्य अलंकार उपाधि रखनेवाले एवं वाणिज्य स्नातकों को सामाजिक विज्ञान (कला) श्रेणी में रखते हुए प्रोन्नति प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की. बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की समस्या का शीघ्र निष्पादन नहीं होने पर 16 सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा. सांगठनिक चुनाव के लिए पांच सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया. बैठक में महासचिव नंद किशोर सिंह, राजकुमार वर्मा, विनय रंजन तिवारी, मदन मोहन महतो, शंभू शरण अम्बष्ट, अशोक कुमार, विजय कुमार, मदन प्रसाद नायक, बृजभूषण पाण्डेय, सुनील कुमार, जय दास भारती, अरुण कुमार, ब्रजेश कुमार, कुमार यतींद्र, अर्जुन कुमार रजक, जय प्रकाश, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार, अशोक कुमार, निशांत कुमार सिन्हा, बिमलेश कुमार, गोपाल रविदास, हरदेव कुमार सिंह, सुरेश कुमार चौधरी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही