Search

 
 
 

धनबाद : प्रधानमंत्री मोदी का 9 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक: किसलय तिवारी

 
Dhanbad: भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा 5 जून सोमवार को धनबाद के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ,धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह और युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन उपस्थित थी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 वर्ष का कार्यकाल पूरे भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक रहा है, जिसमे युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है. युवा मोर्चा मंडल स्तर पर 7 जून से 10 जून तक महाअभियान चला कर भाजपा के कार्यकाल और उनकी उलब्धियों को बताने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ने माई वोट फॉर मोदी, फास्ट वोट फॉर मोदी स्लोगन भी तैयार किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही